रांची, जनवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने कहा है कि झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके साथ ही जवानों के लिए आवासीय सुविधाओं सहित अन्य बुनियादी ढांचे में भी विस्तार किया जाएगा। वे सोमवार को डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में वाहिनी के 146वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। डीजीपी ने जैप की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की विधि-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने में इस वाहिनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश की सबसे पुरानी और अनुशासित वाहिनियों में शुमार जैप का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है। इससे पूर्व, उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी और परेड की सलामी ली। स्थापना दिवस के अवसर पर जवानों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.