बागपत, जून 25 -- बामनौली गांव में जैन समाज के नए स्थानक का उद्घाटन एवं कलशारोहण महोत्सव बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सभा को संबोधित करते हुए मुनि नरेश चंद्र महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आजीविका का कुछ हिस्सा समाज और धर्म के कार्यों में अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम संघ संचालक मुनि नरेश चंद्र महाराज तथा महासाध्वी सुप्रज्ञा महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। ज्ञात हो कि बामनौली गांव में 112 वर्ष पूर्व व्याख्यान वाचस्पति मदन लाल महाराज की दीक्षा संपन्न हुई थी। उनके पौत्र शिष्य संघ संचालक मुनि नरेश चंद्र महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह भी पढ़ें- बामनौली में विधि-विधान से हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा जैन स्थानक का उद्घाटन देवेंद्र जैन मेरठ ने फीता काटकर किया, जबकि ध्वजारोहण ज्ञानचंद जैन परिवार ने किया...