गुड़गांव, जून 30 -- रेवाड़ी,संवाददाता। नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थान जैन पब्लिक स्कूल में दिगंबर जैन मुनि श्री विनम्र सागर महाराज का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर का भ्रमण कर उन्होंने संसाधनों के लिए प्रबंधन समिति की सराहना की। उनके सान्निध्य में विद्यालय परिसर में लगाई गई लिफ्ट का भी उद्घाटन किया गया। स्कूल के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन के नेतृत्व में समिति ने स्कूल परिसर केसाथ लगते अतिशय क्षेत्र नसियाजी में विराजमान मुनि श्री को स्कूल भ्रमण का निमंत्रण दिया। नसियाजी से स्कूल पहुंचने पर उनका स्कूली बैंड की धुन तथा कृत्रिम फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता, अंकुर प्रभारी लीना मखीजा एवं शिक्षकों ने आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। म...