बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नवकार मंत्र जाप अभियान 2026 के अंतर्गत जैन मिलन केंद्र के तेरापंथ भवन में गुरूवार को स्थानीय जैन समाज द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया गया। जैन मिलन के अध्यक्ष संजय बैद ने बताया यह एक विशेष आध्यात्मिक पहल है, जिसका उद्देश्य समूह प्रार्थना के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा, शांति एवं विश्व कल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक साथ नवकार मंत्र का जाप किया। जब हजारों-लाखों लोग एक स्वर में मंत्रोच्चार करते हैं, तो एक शक्तिशाली आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होता है,जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। जैन मिलन के सचिव आलोक जैन ने बताया नवकार मंत्र जैन धर्म का सबसे पवित्र व मूल मंत्र है। इसमें किसी व्यक्ति या देवता का नाम नहीं होता, बल्कि यह उन महान आत्माओं...