एटा, मई 2 -- भावलिंगी संत आचार्य विमर्श सागर महाराज के आशीर्वाद, क्षुल्लक रत्न समर्पण सागर महाराज की प्रेरणा से समाधिस्थ आचार्य विराग सागर महाराज के 63 वें जन्मदिवस पर दिगंबर जैन वीर मंडल ने बेजुवान पक्षियों के लिए छोटी सी पहल की। शनिवार को श्री दिगम्बर जैन वीर मण्डल एटा ने जीव दया के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। बेजुबानों की प्यास बुझाने के लिए वीर मण्डल के पदाधिकारियों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मिट्टी के जल पात्र (सकोरे) वितरित किए गए। ताकि लोग अपने घरों की छतों और आंगन में पक्षियों के लिए पानी रख सकें। मंडल पदाधिकारी विपिन जैन 'स्वामी' ने कहा कि ऐसी भीषण गर्मी में पक्षियों के पास पानी के सीमित विकल्प होते हैं। यह भी पढ़ें- 101 पानी की टंकियों का लोकार्पण,जीव जंतुओं को मिलेगी राहत हमारी एक छोटी सी पहल किसी नन्हे परिंदे ...