मथुरा, अप्रैल 1 -- कोसीकलां। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया। महिला जैन संघ ने भगवान महावीर के जन्म से जुड़ी बधाइयां गाईं, वहीं समाज के लोगों ने पालने में दर्शन कर अपने आपको अभिभूत किया। मंदिर को आकर्षक व भव्य लाइटों से सजाया गया और देर शाम तक महिलाएं भजनों पर थिरकती रहीं। शेखान मोहल्ला स्थित पांडे वाली जैन पंचायती मंदिर से भगवान महावीर जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर भ्रमण कर मंदिर पर संपन्न हुई। यहां भगवान महावीर का अभिषेक किया गया। सांयकाल में पलना महोत्सव मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने भगवान महावीर का पालना झुलाकर भजन गाए और आरती के बाद एक-दूसरे को जन्मोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर भगवान महावीर के बताए मार्गों का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सकल दिगंबर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.