जैन समाज डीएम से मिला, संत सुरक्षा प्रोटोकॉल की मांग
कानपुर, मई 25 -- कानपुर। श्री 1008 शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति ने सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से भेंट कर रीवा में हुए एक सड़क हादसे में समाज की संत (आर्यिका) श्री 105 श्रुतमति माताजी और श्री उपशममति माताजी के निधन की घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। वे पैदल विहार कर रही थीं। जैन समाज ने संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति घोषित करने, संतों के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखे जाने और प्रशासन एवं समाज के बीच समन्वय स्थापित करने की मांग की। मांग पत्र सौंपने वालों में सभापति महेंद्र कटारिया, मंत्री विवेक जैन, हेम जैन, त्रिभुवन जैन, विवेक जैन, अनिल जैन, अनूप जैन, प्रदुम जैन, विकास जैन, गोल्डी जैन, संजय जैन, प्रीति जैन, अलका जैन और सकल जैन आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- साध्वियों की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.