रांची, मार्च 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बड़ा ही शुभ दिन आया झूम रहा जग सारा, ऐसा लगता है सारे संसार में मस्ती है आज महावीर जयंती है...। जैन समाज के प्रवर्तक भगवान श्री महावीर की जयंती को लेकर सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। अपर बाजार के श्री दिगंबर जैन मंदिर से सुबह में जयकारे के साथ रथ पर विराजित भगवान महावीर की अष्ट धातु प्रतिमा के साथ समाज के लोग नगर भ्रमण पर निकले। जैन मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज के सान्निध्य में निकली शोभायात्रा में समाज की महिलाएं केसरिया वस्त्र समेत बच्चे और बड़े विशेष परिधान में शामिल हुए। इस मौके पर समाज के गायक हेमंत सेठी, उदित सेठी, आकाश सेठी, विशाल चूड़ीवाल, आशीष जैन और राकेश काशलीवाल ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बनाया। इससे पूर्व समाज के लोगों ने मंदिर में शांतिधारा अभिषेक कर विश्व कल्याण और शांति ...