अलीगढ़, अगस्त 24 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जैन समाज का दस लक्षण पर्व 28 अगस्त से शुरु होने जा रहा है। पर्व पर होने वाले कार्यक्रम 6 सितंबर तक रहेंगे। 8 सितंबर को क्षमावाणी पर्व के साथ समापन होगा। दस लक्षण पर्व को लेकर जैन समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा की। संयोजक राजीव जैन, मंत्री मुनेश जैन, मीडिया प्रभारी मयंक जैन, नीरज जैन ने बताया कि यह पर्व जैन समाज का सबसे पवित्र पर्व है। इस दौरान नगर के जैन मंदिरों में धर्म प्रभावना की जाती है। मंदिरों को विशेष साफ सफाई के साथ सुंदर जगमग रोशनी से सजाया जाएगा। दिगंबर संप्रदाय में इस पर्व को भाद्रपद शुक्ल पंचमी से चतुर्दशी तक मनाते हैं। जैन अनुयायी उपवास, जप, तप, साधना, आराधना और उपासना के जरिए जीवन को पवित्र करते हैं। यह आत्म शोधन का पर्व है। प्रतिदिन शह...