जैन समाज का तहसील में प्रदर्शन, संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग
मेरठ, मई 29 -- शुक्रवार को सकल जैन समाज एवं जैन बाल संघ परिवार ने मध्य प्रदेश के रीवा में आचार्य विद्यासागर महाराज की शिष्या आर्यिका श्रुतमति माता एवं उपशममति माता की असमय समाधि प्रकरण को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को प्रेषित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर असमय समाधि प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने व संत सुरक्षा नीति को लागू करने की मांग की। सकल जैन समाज एवं जैन बाल संघ परिवार ने कहा कि इस घटना से देशभर के जैन समाज में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि लगातार जैन संतों और साध्वियों के साथ हो रही अनहोनी घटनाओं से समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- जैन संतों की वाहन से मौत पर आक्रोश, विनयांजलि सभा आयोजित ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीबीआई या सीआईडी से कराई जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.