लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिख कर रीवा जनपद में जैन मान्यता की पूज्य संत आर्यिका माताजी के साथ घटित दुर्घटना की निन्दा की है। उन्होंने सभी पहलुओं की जांच कराने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। पिछले दिनों मंत्री नंदी के ललितपुर प्रवास के दौरान श्रीदेवगढ़ मैनेजिंग दिगंबर जैन कमेटी ललितपुर तथा श्री दिगम्बर जैन समाज पंचायत समित के प्रबुद्धजनों ने मुलाकत कर ज्ञापन सौंपा था। इसमें बताया था कि 20 मई को संत आर्यिका श्रुतमती तथा आर्यिका उपशममती माता पैदल विहार कर रही थी। यह भी पढ़ें- जैन समाज का तहसील में प्रदर्शन, संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग इसी दौरान रीवा जनपद में पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों क...