जैन संतों के स्वागत में लगाए बैनर-झंडे उतारे जाने से रोष
बागपत, जून 23 -- बागपत। बामनौली स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक में जैन संतों के आगमन के उपलक्ष्य में मार्गों पर लगाए गए बैनर और झंडे असामाजिक तत्वों ने उतार दिए। इससे जैन समाज में रोष व्याप्त है। समाज के लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बामनौली गांव में जैन संतों के आगमन को लेकर जैन समाज के लोगों ने स्वागत स्वरूप विभिन्न स्थानों पर बैनर एवं झंडे लगवाए थे। आरोप है कि रविवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने इन्हें उतार लिया। जानकारी पर समाज के लोगों ने नाराजगी जताई और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना नवनीत जैन ने डायल-112 पर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री सुकुमालचंद जैन, कोषाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.