बिजनौर, फरवरी 17 -- जैन शिशु सदन स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। छात्र छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, समूह गान, कविताएं एवं देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच संचालन की कला ने सभी को प्रभावित किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधिका सुमन जैन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंच के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.