इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- जसवंतनगर। नगर में अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट परिवार के तत्वावधान में एक निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। प्याऊ होमगंज में नगरपालिका कार्यालय के सामने बाजार में रोहित जैन की देखरेख में शुरू की गई है। कार्यक्रम में सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने का यह प्रयास मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण माना गया। इतनी भीषण गर्मी के बावजूद नगर में किसी भी संस्था द्वारा इस बार प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई थी। यह भी पढ़ें- राहगीरों को पेठा खिलाकर पिलाया गया शीतल जल इस मौके पर सभी उपस्थित जनों ने मिलकर सेवा भाव को आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.