मुजफ्फर नगर, जनवरी 1 -- श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में नववर्ष के बेला पर जैन मुनि प्रणमय सागर का मंगल आगमन पर हुआ। इस अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य धार्मिक एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया । कवियत्री डा. अनामिका जैन अंबर, सौरभ जैन सहित कई कवियों ने कविता पाठ कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। श्रोताओं ने भी इन कवियों का ताली बजाकर उत्साहवर्द्धन किया। बुधवार की देर सांय जैन मुनि 108 प्रणमय सागर महाराज (ससंघ) का मंगल आगमन श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की पावन धरा पर हुआ। जहां प्रबंध कमेटी द्वारा मुनि श्री के चरण प्रक्षालन कर भव्य आगवानी की गई। तत्पश्चात सायंकाल की बेला में मुनि श्री के सानिध्य में पार्श्व प्रभु के समक्ष कल्याण मंदिर स्त्रोत दीप अर्चन का कार्यक्त्रम हुआ जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। बाद में रात्रि में प्रसि...