प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद। श्री दिगम्बर जैन पंचायती सभा जीरो रोड की ओर से जैन मुनि आचार्य विद्यासागर की चरण पादुका का शनिवार को प्रयागराज आगमन पर भक्तों ने श्रद्धा, उल्लास से स्वागत किया।मान सरोवर के पास भक्तों ने जैन मुनि वासुपूज्य सागर और अतुल सागर के सानिध्य में चरण पादुका का पूजन-अर्चन किया। गाजे-बाजे के साथ चरण पादुका को जैन मंदिर लाया गया। मंदिर में पं. संजय जैन के निर्देशन में विधिविधान से चरण पादुका स्थापित की गई। आनंद जैन, करुणा जैन, आयुश जैन, आशा जैन, पदुमन जैन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...