मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जैन मिलन विहार कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने एक पेपर ट्रेडिंग का कारोबार करने वाले व्यापारी के आवास पर छापेमारी की। टीम तीन गाड़ियों में अर्धसैनिक बलों के साथ जैन मिलन विहार स्थित उनके आवास पर पहुंची, हालांकि लक्ष्मण विहार में ही उनका गोदाम है, जहां टीम नहीं पहुंची। सुबह से शाम तक व्यापारी के घर जांच चलती रही। अद्धसैनिक बल भी टीम के साथ मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर के जैन मिलन विहार में राज कमल जैन का निवास है। वह पेपर की ट्रेडिंग का बड़ा कारोबार करते है। लक्ष्मण विहार में ही उनका गोदाम है, जहां स्टाक आदि रहता है। गुरुवार की सुबह तीन गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम जैन मिलन विहार में पहुंची, जो हडकंप मच गया। राज कमल जैन के आवास में सभी टीम ...