मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- अतिक्रमण की समस्या दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। नगर निगम और पुलिस अभियान चलाते हैं। कुछ देर बाद हालात जस के तस हो जाते हैं। गुरुवार को नगर निगम टीम ने जैन मंदिर से लेकर गंज गुरहट्टी तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान आधा दर्जन अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस इलाके में नाले और नालियों पर अतिक्रमण के चलते मामूली बरसात में ही जल भराव के हालात पैदा हो जाते हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि लोग जिम्मेदार नागरिक का फर्ज अदा कर खुद ही अपना-अपना अतिक्रमण हटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...