नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा। सेक्टर-27 स्थित जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के अंतर्गत मंगलवार को 1024 मंत्रों का जाप हुआ। मंदिर परिसर कोषाध्यक्ष सुबोध जैन ने बताया कि भक्तों ने सामूहिक रूप से मंत्रोच्चारण कर मत्रों का जाप संपन्न किया। आयोजन के समापन पर बुधवार को विश्व शांति हवन का आयोजन किया जाएगा। होली मिलन समारोह और जैन समाज का वात्सल्य भोज भी होगा। विधान के दौरान आठ दिनों तक मंदिर परिसर में सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। इसमें सेवादारों ने सहभागिता निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...