हजारीबाग, मई 31 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। बड़ा बाजार स्थित जैन भवन में रविवार को बूथ संख्या 247, 248 एवं 249 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बूथ संयोजक सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने की।मन की बात में प्रधानमंत्री ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे लोगों की प्रेरक कहानियों का जिक्र करते हुए सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़ने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- अररिया: विकास और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश को प्रेरणादाय...