हापुड़, मार्च 15 -- नगर के शंकर गंज स्थित 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन समवशरण मंदिर में श्री जिन गुण सम्पति विधान पाठ का आयोजन किया गया। सागानेर मध्य प्रदेश से आए जैन विद्धान आलोक जैन शास्त्री ने विधान पाठ के पूजन को सम्पन्न कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री जिन गुण सम्पति विधान पाठ जैन धर्म के तीर्थकरों के 63वें अतिशय गुणों की अराधना की विशेष पूजा है, जिसमें तीर्थकरों की स्तुति कर पापो का नाश, आत्म गुणों की प्राप्ति तथा मोक्ष सुख की कामना की जाती है।इस अवसर पर शंकर गंज मन्दिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामंत्री स्वलिप जैन, अशोक जैन, अनिल जैन, प्रमोद जैन, विकास जैन, बिजेंद्र जैन, हेमराज जैन, राजीव जैन, सुरेश चन्द जैन, शिल्पी जैन, रेणुका जैन, बीनू जैन एडवोकेट, अलका जैन, नेहा जैन, नीरज जैन आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...