कानपुर, दिसम्बर 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉ. नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल किड्स प्रीमियर लीग में सोमवार को खेले गये मुकाबले में जैन बुक इलेवन ने गुलामोइनुद्दीन इलेवन को पांच विकेट से पराजित किया। डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुलामोइनुद्दीन इलेवन की पूरी टीम महज 57 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से आदित्य ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। गेंदबाजी में सरवन ने चार, शिवांश ने तीन और सूर्या ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी जैन बुक इलेवन की टीम ने मोजिज के 28 रन की मदद से पांच विकेट से जीत दर्ज की। गेंदबाजी में यश राज ने चार विकेट लिए। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...