आरा, अप्रैल 25 -- आरा,हिप्र.। शहर के धरहरा स्थित श्री जैन बाल विश्राम मध्य व प्लस टू स्कूल में पतंजलि परिवार हरिद्वार के तत्वाधान में भोजपुर पतंजलि परिवार की ओर से विद्यार्थियों को योग सिखाया गया। योगाचार्य अवध नारायण चौबे राज्य सह प्रभारी पतंजलि योग समिति बिहार दक्षिणी, कृष्णा देवी महिला पतंजलि योग समिति के जिला प्रभार, श्याम सुंदर प्रखंड प्रभारी आरा व मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक ज्ञानचंद और प्रिंसिपल माया गुप्ता ने भाग लिया। शिविर में लगभग 500 बच्चियों व विद्यालय की सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने योग का लाभ उठाया। इसमें बच्चों को दिनचर्या, खान-पान, पढ़ाई में मन कैसे लगेगा, पढ़ते- पढ़ते थमने पर क्या करेंगे, लंबाई बढ़ाने का आसन, व्यायाम और प्राणायाम कराया गया। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों को कराया गया सामूहिक योगाभ्यास बच्चों ने बहुत ही उत्साहि...