लखनऊ, अप्रैल 27 -- आशियाना जैन मंदिर में जैन धरोहर दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ लखनऊ, संवाददाता।स्व. निर्मल कुमार जैन सेठी की पुण्यतिथि देश भर में जैन समाज हर साल जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाता है। इस मौके पर आशियाना जैन मंदिर में विचार गोष्ठी का आयोजन श्री दिगम्बर जैन सेवासमिति आशियाना और श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ महासभा की ओर से हुई।मुख्य वक्ता महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार जैन ने कहा कि पिछले 40 साल में स्व. निर्मल कुमार जैन सेठी ने उत्खनन में प्राप्त जैन प्राचीन प्रतिमाओं का संरक्षण जैन धर्म की प्राचीन संस्कृति को जीवंत रखने का अद्वितीय कार्य किया। यह भी पढ़ें- इतिहासघर की स्थापना को महापौर को दिया आवेदन उप्र. राज्य सरकार के साथ निजी सहभागिता से लखनऊ, मथुरा, झांसी, गोरखपुर में राजकीय संग्रहालयों में जैन वीथ...