फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- कंपिल, संवाददाता। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा ने रविवार को जैन तीर्थस्थली पहुंचकर भगवान विमलनाथ जैन मंदिर में आरती की। मंदिर की कलाकृतियों को देखकर वह काफी प्रभावित हुये। मंदिर के इतिहास को लेकर भी उन्होंने ट्रस्टी पुखराज डागा से जानकारी की। इस पर ट्रस्टी ने उन्हें विस्तार से मंदिर के महत्व को बताया। इस दौरान जिला जज नीरज कुमार के अलावा न्यायाधीश अभिनितम उपाध्याय, शैलेंद्र सचान, संजय कुमार, सतेंद्र कुमार, घनश्याम शुक्ला, ज्ञानेंद्र कुमार आदि की भी मौजूदगी रही। इससे पहले न्यायमूर्ति ने द्रोपदी कुंड को देखा। बाद में जैन मंदिर में पहुंचे जहां आरती की। न्यायमूर्ति का यहां पर स्वागत भी किया गया। न्यायमूर्ति ने अटैना घाट पर पहुंचकर गंगा के दर्शन भी किए। कंपिल स्थित प्राचीन रामेश्वरनाथ म...