आरा, अप्रैल 10 -- आरा। एचडी जैन कॉलेज परिसर स्थित कल्पना चावला महिला छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने छात्रावास में अनधिकृत लोगों के प्रवेश और मेस व्यवस्था पर आपत्ति जताई है। छात्राओं का कहना है कि असामाजिक तत्व दिन में भी दीवार फांद कर प्रवेश कर जा रहे हैं, जबकि छात्रावास के लिए गार्ड भी नियुक्त है। गार्ड पर परिसर में नहीं रहने की शिकायत की है। कहा कि गार्ड हॉस्टल के बाहर ही रहती है, जबकि सुरक्षा के लिए लगाया गया है। वहीं मेस में खाना नहीं बनने की शिकायत भी की है। कहा कि कुछ दिन पहले भी खाना की शिकायत की गई थी। कहा कि फिलहाल एक माह से छात्राएं अपना खुद से खाना बना रही हैं। छात्राओं ने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने और महिला नाइट गार्ड बहाल करने आदि की मांग की है। इस मामले पर प्राचार्य ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। सब कुछ सही ह...