शामली, अक्टूबर 1 -- शामली। सेवा संकल्प अभियान 2026-27 के तहत 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' थीम पर श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने 20x33.5 फीट की विशाल रंगोली तैयार कर जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। रंगोली तैयार करने में छात्राओं ने दो दिनों में करीब 20 घंटे मेहनत की। मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत बनाई गई विशाल रंगोली में छात्राओं ने प्राकृतिक रंगों, फूलों, मिट्टी और अन्य पारंपरिक सामग्री का रचनात्मक इस्तेमाल किया। रंगोली के माध्यम से सामाजिक विकास, जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत की भावना को संदेशपरक ढंग से प्रदर्शित किया गया।रंगोली यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने बनाई रंगोली का अवलोकन जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या ...