कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। रतनलालनगर स्थित जैना पैलेस को तोड़कर किए जा रहे पुनर्निमाण के बाद शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है। अब निर्माण कार्य देख रहे जी ब्लॉक निवासी व्यक्ति ने 25 लोगों के खिलाफ धमकाने और 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोविंदनगर जी-ब्लॉक निवासी संकल्प गुलाटी के मुताबिक, शनिवार को जैना पैलेस में निर्माण करवाने के दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे 20-25 लोग आए और गालीगलौज करने लगे। आरोपितों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि अगर यहां काम करवाना है तो 20-20 लाख रुपये अपने मालिक से दिलवाओ। आरोप है कि इन लोगों ने 21 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे भी आकर धमकाकर रंगदारी मांगी थी। कुछ के पास हथियार भी थे। गोविदंनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्...