बोकारो, जुलाई 3 -- कबड्डी तकनीकी पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को जैनामोड़ में हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए तकनीकी पदाधिकारी कबड्डी के नवीनतम नियमों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने कहा कि समय के साथ कबड्डी खेल के तकनीकी नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में इन नियमों की गहन जानकारी और दक्षता हासिल करना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम तकनीकी पदाधिकारियों को और अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: कबड्डी प्रतियोगिता आज आयोजित होगी प्रशिक्षण शिविर में शा...