इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- क्षेत्र के गाँव जैनपुर नागर में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सेवक सोनू की प्रेरक गाथा सुनकर ग्रामीण भावुक हो गये। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों पर चलने का आह्वान किया। गाथा में वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने बताया कि सोनू ने बाबा साहब की शिक्षाओं को अपनाकर गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग, जरूरतमंदों की मदद तथा समाज में समानता का संदेश फैलाया। गाथा के दौरान कई ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का संदेश अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने संविधान की पुस्तकें भेंट करने की परंपरा विकसित करने पर जोर दिया, ताकि नई पीढ़ी अपने अधिकारों व...