कानपुर, मई 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता।अकबरपुर कोतवाली के नबीपुर क्षेत्र में जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र की अरविंद फुटवियर कंपनी में शनिवार को मजदूरों ने प्रदर्शन किया। वे वेतन और अवकाश की विसंगति के विरोध में काम रोक कर बाहर निकल आए। करीब पांच घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। बाद में अफसरों की मौजूदगी में कंपनी की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिये जाने पर मामला शांत हुआ। सुबह 10 बजे से मजदूर गेट के बाहर एकत्रित होने लगे थे। उन्होंने प्रबंधन पर नियमानुसार वेतन न देने, शनिवार व सोमवार का अवकाश लेने पर रविवार का वेतन काट लेने, शासन की ओर से तय न्यूनतम मजदूरी न देने, ओवरटाइम का तय रेट से कम पैसा देने के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। यह भी पढ़ें- नया वेतनमान लागू करने में कंपनियों की आनाकानी, 15 शिकायतें पहुंचीं उन्होंने 738 रुपये प्...