एटा, अप्रैल 15 -- भारत रत्न संविधान निर्माता डा. बीआर अंबेडकर की 135 की जयंती के अवसर पर मंगलवार को ग्राम पंचायत मोहनपुर एवं ग्राम पंचायत पसियापुर बेगमपुर में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं गांव पलोदी चिरगवां में भी संविधान निर्माता के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। शोभायात्रा के दौरान गांव मोहनपुर में भारी पुलिस बल तैनात रही। वही जयंती के दूसरे दिन बुधवार को गांव पंचायत पलौदी चिरगवां में भाजपा नेताओं ने जयंती मनाई। छोटे-छोटे बच्चों ने संविधान निर्माता के जीवन पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बच्चों को पुरस्कार दिए। भाजपा नेत्री नेहा प्रजापति ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के उच्चतम स्तर तक पढ़ाई करने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, लोगों ने किया नमन बाबा साहब ने कहा था की एक रोटी कम खाएं, लेकिन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.