सीतापुर, जून 28 -- सीतापुर, संवाददाता। दो दिवसीय जनपद स्तरीय यूपी 34 बैडमिंटन प्रीमियर लीग प्रतियोगिता उद्घाटन शनिवार को जिला खेल कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एडीएम (न्यायिक) खालिद अंजुम ने किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में अंडर 13 बालक एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में मो. जैद ने ऋत्विक को 21-18 से पराजित किया। वहीं इसी वर्ग के युगल के फाइनल मुकाबले में ऋत्विक और मो. जैद की जोड़ी ने शिवांश और समर्थ की जोड़ी को 21-15 से पराजित किया। अंडर 13 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कलपी ने प्रतीक्षा को 21-18 से पराजित किया। अंडर 13 बालिका युगल वर्ग में सुनीता और कलपी की जोड़ी ने अव्या और अनुज्ञा की जोड़ी को 21-19 से पराजित किया। आज अंडर 19 बालक/बालिका, पुरुष/महिला, मिश्रित युगल और 40 वर्ष से ऊपर की आयु के मैच खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...