बाराबंकी, अप्रैल 3 -- जैदपुर। स्थानीय कस्बे में इन दिनों बंदरों का आतंक चरम पर है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। हालात यह हैं कि लोगों का अपने ही घरों की छतों पर जाना मुश्किल हो गया है। बंदरों के झुंड आए दिन छतों पर उत्पात मचा रहे हैं। जिससे लोगों में काफी भय बना हुआ है। नगर पंचायत जैदपुर के मोहल्ला चमरहियां, बहम्नान, छोटी बाजार, बड़ी बाजार सहित कई मोहल्लों में बंदरों के उत्पात से लोग काफी परेशान हैं। बंदरों का झुंड छतों पर आकर कपड़े फाड़ देते हैं, खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं और कई बार लोगों को काटने के लिए दौड़ भी पड़ते हैं। बच्चों और महिलाओं में इसे लेकर ज्यादा डर का माहौल बना हुआ है। कई लोगों ने बताया कि बंदरों के डर से उन्होंने छतों पर जाना ही कम कर दिया है। लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ती जा रही है, लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.