अलीगढ़, मार्च 26 -- जट्टारी, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'टीबी मुक्त भारत' अभियान को सफल बनाने में अलीगढ़ जिले के विकास खंड टप्पल की ग्राम पंचायत जैदपुरा व निगुना-सिगुना ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से वर्ष 2025 में ये दोनों पंचायतें आधिकारिक रूप से 'टीबी मुक्त' घोषित हो गईं। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने भारी हर्ष व्यक्त किया।जैदपुरा के ग्राम प्रधान योगेश चौधरी व निगुना-सिगुना के ग्राम प्रधान कपिल कुमार ने कहा कि हमारे गांव के सभी ग्रामीणों ने टीकाकरण, जांच और जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसका यह फल है। ग्रामीणों ने भी उत्साह से कहा कि यह अभियान जारी रखने का संकल्प लेंगे।जिलाधिकारी संज...