एटा, जून 24 -- जैथरा, थाने के सामने विवादित जमीन दुकानों का निर्माण होने से विवाद हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों की गई शिकायत के बाद निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। तहसील के अफसरों ने मामले पर संज्ञान लिया। विवादित जमीन पर किए जा रहे निर्माण में सरकारी जमीन भी घिरी पाई गई। टीम ने दावेदार पक्षों से दस्तावेज मांगे हैं। कस्बा जैथरा में थाने के सामने बांदूपुरा तिराहे पर ट्रांसफार्मर के पास काफी समय से दो दुकानों की खाली जगह पड़ी थी। लंबे समय से खाली पड़ी इस जमीन पर अचानक से चार दिन पहले से निर्माण कार्य शुरू हो गया। इस विवादित जमीन पर दो पक्ष अपना-अपना दावा जता रहे हैं। एक पक्ष द्वारा निर्माण शुरू करने के बाद दूसरे पक्ष ने अफसरों से शिकायतें शुरू कर दीं। दूसरे पक्ष ने थाने से लेकर राजस्व विभाग व जनसुनवाई पोर्टल तक अपनी शिकायत दर्ज कराई। इधर श...