एटा, मई 17 -- जैथरा, विकास को नई गति देने के लिये रविवार को जैथरा-दरियावगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने फीता काटकर, पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। 13.50 किलोमीटर तक लम्बी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य लगभग 18 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों व राहगीरों को बेहतरीन व सुगम यातायत की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क और अधिक सुगम हो जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बेहतर सड़कें विकास की आधारशिला होती हैं। इससे व...