एटा, मई 2 -- श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज जैथरा मैदान में अब नुमाइश नहीं लगेगी। डीआईओएस के कारण बताओ नोटिस के बाद विद्यालय प्रबंधन ने ठेकेदार को नुमाइश हटाने को कह दिया है। हाईकोर्ट आदेश की जानकारी न होने पर प्रबंधक ने नुमाइश लगाने की अनुमति प्रदान कर दी थी। एसडीएम स्तर से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। कस्बा में एटा-अलीगंज मार्ग स्थित श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज क्रीड़ा स्थल पर पिछले करीब 10 दिन से प्रदर्शनी (नुमाइश) की तैयारियां जोरों पर चल रहीं थीं। ठेकेदार झूले, दुकान, खेल-तमाशे के लिए स्थान चयन कर चुके थे। मैदान में आसमानी झूले, दुकानों एवं मनोरंजन के स्टॉल की तैयारियां पूर्ण चुकी हैं। यह भी पढ़ें- आईआईएमटी एकेडमी में अनुशासन समिति का गठन एक अप्रैल से शुरू हुए नवीन शैक्षिक सत्र में कॉलेज में शैक्षिक वातावरण तैयार होना चाहिए। उसके स्...