शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- जैतीपुर। क्षेत्र की नवादा मोड़ पुलिस चौकी में बरेली के फतेहगंज पूर्वी स्थित लेखपाल कॉलोनी निवासी विनीता देवी ने अपने पड़ोसी पर पति के साथ मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी और एक लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया है। विनीता देवी के अनुसार चार फरवरी को उनके पति देशराज पड़ोसी के साथ बदायूं से वापस लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे थाना क्षेत्र के गांव मरुआ झाला पुलिया के पास पड़ोसी ने उनके पति के साथ मारपीट की और जेवरात व नकदी छीन ली। आरोप है कि घटना को दुर्घटना बताने की कोशिश की गयी। घायल देशराज को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...