शाहजहांपुर, जून 12 -- तिलहर-जैतीपुर (शाहजहांपुर)। एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को जैतीपुर थाने में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर के हमराही सिपाही को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। टीम आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर गढ़िया रंगीन थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के झुकसा निवासी सुधांशु कुमार शर्मा के खिलाफ वर्ष 2025 में जैतीपुर थाने में धारा 103(1) और 238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह कर रहे थे। यह भी पढ़ें- जैतीपुर थाने में 35 हजार की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर का हमराही गिरफ्तार सुधांशु का आरोप है कि मुकदमे के ...