शाहजहांपुर, मार्च 1 -- जैतीपुर थाना परिसर में शनिवार दोपहर होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज ने की।इस दौरान एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ ज्योति यादव ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से होली का त्योहार शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह विवाद या अवांछित गतिविधि से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया। एसडीएम ने पीस कमेटी के सदस्यों से उनकी समस्याएं भी पूछीं। कुछ सदस्यों द्वारा क्षेत्र की समस्याएं बताए जाने पर उन्होंने नें पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में प्रभावी ...