मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- सरैया। रामपुर बल्ली ब्रह्मस्थान परिसर में महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ब्रह्मस्थान परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु रेपुरा गांव होते हुए जैतपुर स्थित संगम घाट पहुंचे। 151 कलश यात्रियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलबोझी की। इसके बाद पुनः कलश यात्रियों का जत्था देवी-देवताओं के जयकारे लगाते हुए ब्रह्मस्थान परिसर पहुंचा, जहां श्रीरामधुन के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज हुआ। इस मौके पर मुखिया महेश ठाकुर, शंकर पासवान, सुबोध ठाकुर, शशिभूषण राय, रिंकू सिंह, अनमोल कुमार, प्रदीप कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...