मुजफ्फरपुर, मई 22 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा भूतनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार देर शाम कार से कुचलकर महिला की मौत हो गई। मृतका खैरा निवासी शिवचंद्र भगत की पत्नी श्रीदेवी (50) थी। बताया जाता है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने नई कार खरीदी थी। इसके बाद पूजा कराने के लिए भूतनाथ मंदिर पहुंचे थे। पूजा संपन्न होने के बाद कार लेकर मंदिर परिसर से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई, जिससे कुचलकर महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को सीएचसी सरैया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान श्रीदेवी ने दम तोड़ दिया। मेडिकल ओपी पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि आवेदन...