बिहारशरीफ, मार्च 9 -- थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के जैतपुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। एचएम राजीव कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जैतपुर सीआरसी के व्यवस्थापक आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि बाल मेला के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधि का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागी के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। मौके पर टुनटुन शर्मा, सीमा देवी, शिक्षक विमलेश ठाकुर, महेश कुमार, पुष्पलता कुमारी, शशिकांत कुमार, राजेश कुमार, आजाद, राकेश कुमार रमण, बिन्दु देवी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...