छपरा, अप्रैल 21 -- 3 मांझी प्रखंड के जैतपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार विजयी अशोक कुमार सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान करते निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ उपेंद्र दास दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड की जैतपुर पंचायत में पैक्स चुनाव की मतगणना सोमवार की देर शाम संपन्न हुई। चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज करते हुए पैक्स अध्यक्ष पद पर फिर कब्जा जमाया। उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी विजय कुमार भारती को 240 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। अशोक कुमार सिंह को कुल 380 मत मिले, जबकि विजय कुमार भारती को 140 मत प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान 59 मत अवैध घोषित किए गए। यह भी पढ़ें- ददन और विपिन चौथी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा के बाद निर्वाचन पदाध...