मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- सरैया। जैतपुर स्थित एसआरपीएस कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई होगी। यहां हिन्दी और इतिहास विषय में पीजी की पढ़ाई होगी। भूतपूर्व सैनिक किशोर कुणाल का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वीकृति मिलने की खुशी में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होते ही नामांकन शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...