मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर स्थित एसआरपीएस कॉलेज के मुख्य द्वार पर गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। वे लोग प्राचार्या एवं प्राध्यापकों के विलंब से आने तथा नियमित पठन-पाठन नहीं होने से नाराज थे। सूचना पर दोपहर 12:27 बजे प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अमिता शर्मा कॉलेज पहुंचीं और छात्रों से बातचीत की। छात्र-छात्राओं ने कहा कि सुबह 11:30 बजे तक महाविद्यालय में केवल पांच चतुर्थवर्गीय कर्मचारी और एक लिपिक मौजूद थे। प्रदर्शन की सूचना पर तीन प्राध्यापक महाविद्यालय पहुंचे। इस संबंध में प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अमिता शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में मूल्यांकन (इवैल्यूएशन) कार्य चलने के कारण अधिकांश प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति वहां की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान...