छपरा, फरवरी 7 -- दाउदपुर (माझी) प्रखंड के जैतपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर का 9वां स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य पंडित राधेश्याम पाण्डेय एवं पंडित अरविंद पाण्डेय के सानिध्य में विधिवत रुद्राभिषेक व भव्य श्रृंगार पूजा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, शंख-ध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से आराधना करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके पश्चात हनुमत पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से बजरंगबली की उपासना कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास...