जैगुआरों ने काशी को दिखाई एयर शो की झलक
वाराणसी, जुलाई 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी में अक्तूबर में प्रस्तावित एयर शो की शनिवार को एक झलक दिखी। तीन जैगुआर विमानों ने शनिवार सुबह वायुसेना के कमांडर-इन-चीफ तरुण चौधरी की मौजूदगी में करतब दिखाए। लड़ाकू विमानों की गर्जना से गंगा तट गूंज उठा। पूरे शहर ने लगभग दो घंटे तक उनकी करतब देखी, लोगबाग रोमांचित हो उठे। जैगुआर विमानों की इस उड़ान को एयर शो की तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। प्रयागराज स्थित वायुसेना कमान के कमांडर इन चीफ तरुण चौधरी की अगुवाई में लड़ाकू विमान शनिवार सुबह ही नमो घाट पर पहुंच गए थे। उनकी और वायुसेना के अफसरों की मौजूदगी के मद्देनजर नमो घाट पर आमजन की आवाजाही रोक दी गई थी। शहर के भी प्रमुख मार्गों पर पुलिस अलर्ट मोड पर दिखी। सुबह 10 बजे के आसपास जैगुआर विमानों ने उड़ान भरी और नमो घाट से पहले अस्सी घाट त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.