दुमका, मई 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के विज्ञान संकाय में द केमो क्लासेस कोचिंग संस्थान का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। संस्थान की छात्रा अंकिता दास, प्लस टू नेशनल हाई स्कूल दुमका, ने केमिस्ट्री विषय में 97 अंक प्राप्त कर दुमका जिले में केमिस्ट्री टॉपर का स्थान प्राप्त किया है। संस्थान के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अंशु प्रिया, एएन इंटर कॉलेज दुमका, और नितेश कुमार दास, प्लस टू नेशनल हाई स्कूल दुमका, को 96 अंक मिले। ट्यूलिप कुमारी, एएन इंटर कॉलेज दुमका, और प्रिया कुमारी, प्लस टू नेशनल हाई स्कूल दुमका, को 95 अंक प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- एसएस 2 उच्च विद्यालय पटमदा का शानदार प्रदर्शन, इंटरमीडिएट में शत-प्रतिशत रिजल्ट भागीरथ मंडल, प्लस टू नेशनल हाई स्कूल दुमक...